Maharashtra Police Recruitment 2022 : राज्य के 12वीं पास छात्रों के लिए अच्छी खबर है। क्योंकि राज्य के पुलिस विभाग में 18000 हजार से अधिक सीटों पर भर्ती की जा रही है. इसके लिए आज से आवेदन शुरू हो गया है।
महाराष्ट्र पुलिस ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे महाराष्ट्र पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट mahapolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया आज यानी 9 नवंबर से शुरू हो गई है. इसके अलावा उम्मीदवार इन पदों के लिए https://www.mahapolice.gov.in/ लिंक पर क्लिक करके सीधे आवेदन कर सकते हैं।
साथ ही, आप इस लिंक के माध्यम से आधिकारिक अधिसूचना महाराष्ट्र पुलिस भर्ती 2022 अधिसूचना 1 महाराष्ट्र पुलिस भर्ती 2022 अधिसूचना 2 और महाराष्ट्र पुलिस भर्ती 2022 अधिसूचना 3 भी देख सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 18334 पद भरे जाएंगे।
महाराष्ट्र पुलिस भर्ती 2022 महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि – 09 नवंबर 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 30 नवंबर 2022
महाराष्ट्र पुलिस भर्ती 2022 के लिए रिक्ति विवरण
पदों की कुल संख्या- 18334
Police Constable – 14956
SRPF Police Constable-1204
Driver Police Constable – 2174
महाराष्ट्र पुलिस भर्ती 2022 के लिए पात्रता मानदंड
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही महाराष्ट्र पुलिस ड्राइवर पदों के लिए ड्राइविंग अनुभव के साथ ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।
महाराष्ट्र पुलिस भर्ती के लिए आयु सीमा 2022
उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
महाराष्ट्र पुलिस भर्ती 2022 के लिए चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण, चरित्र प्रमाण पत्र सत्यापन, चिकित्सा परीक्षण आदि के आधार पर किया जाएगा.