Pm Kisan Yojana: केंद्र सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए कई तरह की योजनाएं लागू की गई हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी ऐसी ही एक किसान कल्याण योजना है। इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
किसान भाइयों को एक वित्तीय वर्ष में दो-दो हजार रुपये की कुल तीन वजीफा दिया जाता है। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पैसा सीधे किसानों के बैंक खाते में जमा किया जाता है। इस योजना से अब तक किसानों को 12 किस्तें मिल चुकी हैं।
इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जल्द ही पात्र किसानों के बैंक खातों में 13वीं किस्त भी जमा कर दी जाएगी| इससे पहले, 17 अक्टूबर, 2022 को 8 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 16 करोड़ रुपये से अधिक स्थानांतरित किए गए थे।
दरअसल, ग्यारहवीं किस्त दस करोड़ से अधिक किसानों को मिली थी, लेकिन 12वीं किस्त में पात्र किसानों की संख्या में बड़ी गिरावट देखने को मिली| कई किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराया है, इसलिए उन्हें बारहवीं किस्त नहीं दी गई है। इसके चलते इस योजना के जिन पात्र किसानों ने केवाईसी नहीं कराया है, उन्हें जल्द से जल्द केवाईसी करने को कहा जा रहा है|
इसी तारीख को 13वीं किस्त मिलेगी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम किसान की 13वीं किस्त दिसंबर 2022 से मार्च 2023 के बीच ट्रांसफर की जानी है| हर चार महीने में किसानों के बैंक खातों में 2,000 जमा किए जाते हैं।
इस योजना के तहत 12वीं किस्त 17 अक्टूबर 2022 को ट्रांसफर की गई थी यानी अब 13वीं किस्त 17 फरवरी तक ट्रांसफर की जा सकेगी|
कुछ कयास लगाए जा रहे हैं कि नए साल से पहले 15 से 20 दिसंबर के बीच किसानों को खुशखबरी मिल सकती है, लेकिन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने अभी तक 13वीं किस्त को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है| हां, कुछ दिशा-निर्देश जरूर जारी किए गए हैं, जिन्हें हर किसान को जरूर जानना चाहिए।